फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pregnant lady agitated in ambulance

एंबुलेंस में तड़पती रही गर्भवती, नहीं खुला स्वास्थ्य केंद्र का गेट

Fri, 14 Feb 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pregnant lady agitated in ambulance
ककराला। गुरुवार शाम एक गर्भवती महिला एंबुलेंस में तड़पती रही, लेकिन ककराला स्वास्थ्य केंद्र का गेट नहीं खुला। डॉक्टर से लेकर सभी कर्मचारी नदारद थे। एंबुलेंस चालक मजबूरी में महिला को जिला महिला अस्पताल लेकर आया और उसे भर्ती करा दिया। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अजरऊ निवासी अखिलेश कुमारी पत्नी राहुल को गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार वाले उसे उसहैत के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत बताते हुए जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। बताते हैं कि परिवार वाले उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी डिलीवरी हो गई। परिवार वाले महिला की हालत देखकर घबरा गए। इस पर एंबुलेंस चालक ने ककराला स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस को मोड़ दिया लेकिन ककराला स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताले पड़े हुए थे। एक चपरासी था, वो भी बाजार से ब्रेड खरीदकर लौट रहा था। स्वास्थ्य केंद्र बंद देखकर मजबूरी में महिला को बदायूं महिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है। शुक्रवार को टीम भेजकर वहां की स्थिति का पता लगवाया जाएगा। यदि किसी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed