फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prayers were offered with aqeeqat on the third Friday of Ramadan

Budaun News: रमजान के तीसरे जुमे पर अकीकत के साथ अदा की नमाज

Fri, 06 Mar 2026 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Prayers were offered with aqeeqat on the third Friday of Ramadan
बिसौली की म​स्जिद में नमाज के बाद तकरीर करते मौलाना। संवाद
बिसौली। रमजान के तीसरे जुमे को नगर व क्षेत्र में लोगों ने अकीकत के साथ नमाज अदा की। रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, कौम की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं कीं। मस्जिदों में उलेमाओं ने रमजान की अहमियत और रोजा रखने की फजीलत बयां की।
विज्ञापन

नफ़ीस मस्जिद में इमाम हाफिज मजहर खान ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहना ही नहीं, बल्कि रूह को पाक करने और नेकी के रास्ते पर चलने की एक इबादत है। उन्होंने कहा- रमजान का दूसरा अशरा इंसान को अपने गुनाहों से सच्चे दिल से तौबा करने का मौका देता है। इस अशरे में दुआ के साथ ही उन्होंने पांचों वक्त की नमाज की पाबंदी, कुरान की तिलावत और जरूरतमंदों की मदद करने की नसीहत दी। हाफिज मजहर साहब ने कहा कि यह महीना सब्र, त्याग, आत्मसंयम, इंसानियत, भाईचारे और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed