फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prashant stood first in the boys race and Anjali stood first in the girls race.

Budaun News: बालक वर्ग दौड़ में प्रशांत व बालिका वर्ग में अंजलि रहीं अव्वल

Wed, 04 Dec 2024 01:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 04 Dec 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Prashant stood first in the boys race and Anjali stood first in the girls race.
बगरैन के मिनी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता दौड़ में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
बदायूं। युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम बगरैन के मैदान में किया गया। यह प्रतियोगिता तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ से की गई, जिसमें बगरैन निवासी प्रशांत ने पहला स्थान पाया। 100 मीटर बालिका वर्ग में सिसईयां की अंजलि ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल सिसईया ने जीता। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र से आए प्रतिभागियों को आशीष वचन देते हुए उनकी सफलता की कामना की। कार्यक्रम क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार एवं पीआरडी आशाराम द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ग्राम प्रधान के पति गुलाम नबी व मनोज कुमार रहे। इस मौके पर सोनू, वेदपाल, आनंद भारती, गजराज सिंह, गुरुदेव, रघुनंदन, अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed