{"_id":"af3413506df19e912b9b91a916d8eb2e","slug":"pradshan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन
badaun
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन, बहुजन किसान दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खाद की कालाबाजारी को लेकर मालवीय आवास पर हंगामा काटा। रोष जताते हुए कहा कि किसानों तक खाद नहीं पहुंच रही है। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने इस संदर्भ में वार्ता करते हुए सीडीओ को भी पत्र भी सौंपा।
बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना और भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर खाद की वजह से किसान को परेशानी उठानी पड़ी तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान मुकेश यादव, नरेंद्र सक्सेना, आशीष सक्सेना, शिवदयाल सागर, हरचरन लाल, उमाशंकर सागर, चौब सिंह, ग्रामसिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव, तेजपाल, ओमकार, तेजसिंह, रघुवीर सिंह, वेदराम आदि लोग मौजूद रहे।
खाद की दुकानों पर छापामारी, नमूने लिए
एक लाइसेंस किया संस्पेड किया
बिल्सी। एसडीएम विधान जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को कृषि विभाग की टीम ने नगर में खाद दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो दुकानों से चार नमूने लिए गए। एक दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया जबकि एक दुकानदार दुकान बंद करके भाग गया।
विज्ञापन
एसडीएम श्री जायसवाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से यूरिया की कालाबाजारी को लेकर काफी शिकायत मिल रही थी। नगर के अजीत कृषि सेवा केंद्र सबसे पहले छापा मारा गया। जहां यूरिया के करीब 70 कट्टे मिले। यहां से दो कीटनाशक दवाओं के नमूने लिए गए। इसके बाद सोमानी की दुकान पर टीम पंहुची। टीम को गुप्ता ट्रेडर्स की दुकान बंद मिली। राधाकृष्ण खाद भंडार पर कैश मैमो न मिलने पर एसडीएम ने लाइसेंस निंलबिंत कर दिया। अंबियापुर स्थित बालाजी तिलहन-दलहन के यहां पर खाद के दो नमूने लिए। इसके अलावा राजेश एंड संस, अमरजीत, अंशुल फटिलाइजर्स, जैन कृषि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
खाद विक्रेताओं ने दिया ज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। नगर के उर्वरक विक्रेताओं ने एसडीएम हरिशंकर यादव को ज्ञापन देने अवगत कराया है कि जिला उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दर से अधिक पर खाद दिया जा रहा है। इसपर किराया और लेवर भी देनी पड़ रही है। प्रशासन उर्वरक विक्रेताओं से सरकारी दर पर किसानों को यूरिया का वितरण करा रहा है। इससे नगर के उर्वरक विक्रेेताओं को लगभग पचास रुपये प्रति कट्टा का नुकसान हो रहा है। जिला उर्वरक वितरकों द्वारा लगभग 380 रूपये प्रति कट्टा के हिसाब से खाद दिया जा रहा है। भाड़ा व लेवर का अतिरिक्त 20 रूपये का खर्चा आ रहा है।