फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pradhan

खर्चे का हिसाब नहीं दे पा रहे प्रधान

Fri, 04 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 04 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है कि वे जो विकास कार्यों का पैसा मिले उसका उपयोग कर उसका हिसाब देते हुए उपभोग प्रमाण प्रमाण पत्र दाखिल करें। लेकिन अधिकारियों के कई बार आदेश पर भी प्रधान राजनीतिक संरक्षण में चुप्पी साधे हैं। पंचायतों के चुनाव आते ही एक बार फिर प्रधानों को चेताया गया है। डीपीआरओ राजेश यादव ने सभी 885 प्रधानों से उपभोग प्रमाण पत्र मांगा है। तीन दिन पहले उन्होंने सभी को इस संबंध में निर्देशों के साथ नोटिस भी जारी किए गए हैं। नोटिस पहुंचने पर प्रधानों में खलबली मची हुई है। सूत्रों के अनुसार उपभोग प्रमाण पत्र देने के लिए प्रधान और सचिवों में जंग शुरू हो गई है। प्रधान अपनी बचाने को सचिवों को उपभोग प्रमाण पत्र न दिए जाने को जिम्मेदार मान रहे हैं, सचिव प्रधान को असहयोगी करार देकर उन्हीं की जिम्मेदारी तय कर रहे हैं। इस वजह से प्रधान भी परेशान हैं। वे प्रधान सबसे अधिक परेशान हैं, जो फिर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन प्रधानों को बता दिया गया है कि उपभोग प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया, तो उनको चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध भी लग सकता है।
विज्ञापन


सभी प्रधानों को कठोरता से कहा गया है कि वे विकास कार्यों को मिले धन का उपभोग प्रमाण पत्र जमा करा दें। इसके लिए उन्होंने नोटिस जारी कर दिए हैं। जो प्रधान उपभोग प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

- राजेश यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed