फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pradhan action

निवर्तमान प्रधान सर्वेश का बरातघर पुलिस ने किया सील

Tue, 09 Feb 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
pradhan action
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव के पति पूर्व सपा नेता तथा बैन गांव के निवर्तमान प्रधान सर्वेश यादव के बरातघर को सोमवार को एसडीएम राधेश्याम बहादुर सिंह की मौजूदगी में सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक सुधाकर पांडेय ने सोमवार को सील कर दिया।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष रहा सर्वेश यादव जिले के बहुचर्चित अंकुर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है। इसके चलते उस पर गैंगस्टर भी लगाया गया था। इसी मामले में कोर्ट के आदेश के बाद उनकी चल-अचल संपत्ति को सील किया जा रहा है। उसकी कुल 2. 45 करोड की संपत्ति सील होनी है। इससे पहले पांच फरवरी को सर्वेश यादव के बदायूं के आवास विकास कॉलोनी स्थित घर को पुलिस सील कर चुकी है। सोमवार को सर्वेश के बैन स्थित बरातघर को सिविल लाइन थाना पुलिस ने एसडीएम की मौजूदगी में सील कर दिया। इस बरातघर की कीमत करीब एक करोड़ तीस लाख अस्सी हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक सुधाकर पांडेय ने बताया कि पूर्व सपा नेता के बरातघर को सील कर दिया गया है। उसकी एक जमीन बाकी है, जिसका गाटा संख्या आदि निकालकर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed