{"_id":"5dfe662f8ebc3e87d4688785","slug":"pradarshan-badaun-news-bly388993992","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला पहुंचे डीएम व एसएसपी, लोगों से शांति बनाये रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला पहुंचे डीएम व एसएसपी, लोगों से शांति बनाये रखने की अपील
विज्ञापन
ककराला। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ककराला में बार-बार हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी शनिवार को ककराला पहुंचे और लोगों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। इसका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। डीएम व एसएसपी ने नगर पालिका के सामने स्थित मैदान में भीड़ को संबोधित किया। यहां राष्ट्रगान भी गाया गया।
ककराला के लोगों ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया था। ज्यारत शरीफ से नगर पालिका मैदान तक मार्च भी निकाला। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया था। इसके बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर से ककराला के ज्यारत शरीफ पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उन्होंने नारेबाजी भी की।
इधर, शुक्रवार को शहर समेत पूरे जिले में भी स्थिति संवेदनशील थी, हालांकि ककराला में प्रदर्शनकारी हाजी मुमताज अहमद सकलैनी की अपील पर लोग घरों को चले गए थे। शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ककराला पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को नगर पालिका मैदान में एकत्र करने के बाद संबोधित किया। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। अब तक ककराला के लोगों ने शांति-कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का साथ दिया है। एसएसपी ने कहा कि उम्मीद है कि ककराला के लोगों का आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा। इस मौके पर सीओ दातागंज एसके सिंह, प्रभारी निरीक्षक कृष्णगोपाल शर्मा, ईओ राम सिंह आदि भी मौजूद रहे।