बिजली की बेतहाशा कटौती से परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में हो रही बिजली की बेतहाशा कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो माह से तो बिजली का कोई शेड्यूल नहीं रह गया है। कटौती के चलते नगर एवं क्षेत्र में बिजली से चलने वाले उपकरण शो-पीस बनकर रह गए हैं और लोगों में बिजली महकमे के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। कई दिनों से गर्मी अपना पूरा असर दिखा रही है, ऐसे में बिजली महकमा भी पूरी मनमानी पर उतार आया है। मनमाने तरीके से बिजली की कटौती की जा रही है। सप्लाई के आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। लिहाजा, इस गर्मी में बिजली न होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बिजली गुल रहने से लोग चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि मच्छरों का भी प्रकोप यहां काफी बढ़ गया है। वही बिजली की अघोषित कटौती से नगर-क्षेत्र में उद्योग-धंधों पर भी असर पर पड़ रहा है। कटौती के कारण नगर की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित दिख रही है। तमाम लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।