फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power cuts made people miserable... people came out on the streets

Budaun News: बिजली कटौती ने किया बेहाल... सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 19 May 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power cuts made people miserable... people came out on the streets
शनिवार रात शहर के मोहल्ला ​शिवपुरम में बिजली न आने की वजह से सड़क पर खड़े लोग। ट्रांसफार्मर ठीक
बदायूं। तीन दिन पहले आई आंधी से बिल्सी में बिजली के तार टूट गए थे। वह अब तक सही नहीं हो पाए है। उझानी में भी बिजली न आने से लोगों ने उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं होने की वजह से पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ते ही बिजली की खपत बढ़ जाती है। आए दिन लोगों को लो वोल्टेज से लेकर बिजली कटौती तक का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आई आई आंधी ने स्थिति और खराब कर दी है। तीन दिन पहले आई आंधी से लड़खड़ाई बिजली अब तक नहीं सुधरी है। शहर के मोहल्ला नेकपुर, प्रेम नगर, पाल नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, श्रीराम नगर कॉलोनी में पूरे दिन लोगों को ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। मोहल्ला शिवपुरम में लगा ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया। कर्मचारियों ने रात करीब एक बजे ट्रांसफार्मर ठीक किया।
विज्ञापन

-----------
दुर्गा कॉलोनी में तीन दिन से बिजली ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला पांच की बाईपास मार्ग पर स्थित दुर्गा कालोनी में पिछले तीन पहले आई तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उसे अब तक ठीक नहीं किया है। ऐसे में परेशान लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है इन दिनों पूरे बिल्सी नगर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण शोपीस बन कर रह गए है। साथ ही कॉलोनी में पिछले तीनों से बिजली आपूर्ति न होने के कारण यहां के लोगों में पेयजल संकट गहरा गया है। पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार, अमित कुमार, रनजीत सिंह, अशोक शर्मा, मनोज सिंह, जय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विद्युत उपकेंद्र का किसानों ने किया धेराव, कर्मचारियों से नोकझोंक
उझानी। उझानी उपकेंद्र के बाहर दोपहर करीब एक बजे संजरपुर, हरगनपुर, रोहन समेत करीब एक दर्जन गांव के किसान ट्रैक्टर-ट्राली से पहुंचे। उन्होंने गांवों में बिजली नहीं पहुंचने पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान वहां पर तैनात कर्मचारियों से किसानों की जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद में दबाव बनाकर किसानों ने दूसरे फीडर की बिजली कटवाकर अपने फीडर से जुडवाई। कुछ देर बिजली सुचारू चलने के बाद में ओवरलोड होने के चलते लाइन ब्रेकडाउन में चली चली। विद्युत उपकेंद्र पर हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्हाेंने किसानों को समझाया। जिसके बाद में वह वापस चले गए। संवाद


----------
फाल्ट और अघोषित कटौती से सैदपुर में बिजली संकट

सैदपुर। नगर में बिजली कटौती का कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं है। जब बिजली आती है, तो फाल्ट हो जाते हैं। दरअसल, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर पेड़ों के पास से 33 हजार और 11 हजार की लाइन निकल रही है। तेज गति की हवा चलने से लाइन में फॉल्ट हो जाते हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जेई संतोष कुमार कनौजिया ने बताया लाइन हाईवे किनारे पेड़ों से टकराने से फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed