फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power cuts increased due to rain, problems occurring at night

Budaun News: बारिश से बढ़ी बिजली कटौती, रात में हो रही दिक्कत

Mon, 11 Sep 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 11 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Power cuts increased due to rain, problems occurring at night
बदायूं। जिले में लगातार हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि मौसम सुहाना होने से ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हो रही है, लेकिन रात के समय बिजली कटौती से ज्यादा दिक्कत है। लोगों को अंधेरे में ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में कई बार ट्रिपिंग हुई और कटौती भी कर दी गई, लेकिन शाम को ज्यादा बुरा हाल रहा है। करीब 6:30 बजे बिजली चली गई, लेकिन फिर काफी देर तक नहीं आई। इससे पूरे शहर में अंधेरा पड़ा रहा। वहीं, ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को दिक्कत हुई। लोगों के घरों में अंधेरा पसरा रहा है। कई कस्बों से कटौती की शिकायतें आ रहीं हैं। सहसवान में जर्जर लाइनों के चलते हर दो घंटे बाद बिजली कटौती कर दी जाती है। वहीं, कादरचौक इलाके में दिन में बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

बारिश के चलते किसानों को जरूर फायदा हुआ है। उन्हें बिजली की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ रही है। बारिश से उन्हें ट्यूबवेल आदि नहीं चलाना पड़ रहा है, लेकिन अन्य जगह बिजली की जरूरत है। कटौती के चलते लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसवान में हर दो घंटे बाद होती है कटौती
सहसवान। जर्जर लाइनों के चलते लगातार आपूर्ति नहीं मिल रही है। हर दो-तीन घंटे बाद बिजली कटौती कर दी जाती है। ये लाइनें भी ज्यादातर समय खराब रहती हैं। इससे लाइनमैन भी जल्दी-जल्दी शटडाउन लेते रहते हैं। बिजली आपूर्ति ज्यादातर समय ठप रहती है। बारिश के दौरान ज्यादा कटौती कर दी गई है।
सैदपुर में 12 घंटे नहीं आई बिजली
सैदपुर। पिछले 24 घंटों में पूरे 18 घंटे बिजली नहीं आई। 33 केवीए की लाइन में फाॅल्ट हो गया था। इससे बिजली पूरी तरह से ठप रही। लगातार बारिश होने से भी व्यवस्था पर असर पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारी इसका ठोस समाधान नहीं ढूंढ पाए हैं। इससे लाइन भी लगातार खराब हो रही है। शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक 12 घंटे भी बिजली नहीं आई।

दबतोरी इलाके में 12 गांव की आपूर्ति प्रभावित
दबतोरी।आसफपुर के करेंगी फीडर से बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन रविवार को ओवरलोडिंग के चलते लाइन में में फाॅल्ट हो गया। इससे 12 गांव पर असर पड़ा। उनमें बिजली ही नहीं पहुंची। देर शाम तक लाइनमैन फाल्ट ढूंढते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed