{"_id":"684c7a9e335cc880890db5d0","slug":"power-crisis-continues-transformers-are-breaking-down-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141069-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली संकट बरकरार, दम तोड़ रहे ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली संकट बरकरार, दम तोड़ रहे ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
सैदपुर में ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मचारी। संवाद
बदायूं। जिले भर में बिजली का संकट बरकरार है। कहीं ट्रांसफार्मर दम तोड़ रहे हैं तो कहीं फाल्ट होने से लोग परेशान हैं। सुबह दोपहर व शाम को अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं।
जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली व पानी का संकट भी गहरा गया है। बिजली न होने से शहर से लेकर गांवों तक लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार की रात लालपुल उपकेंद्र पर बिजली नहीं रही। इससे करीब 10 हजार लोग रात भर अंधेरे में रहे। सैदपुर कस्बे का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। उसे बदला नहीं गया। इससे करीब छह हजार लोग परेशान हो रहे हैं। शहरवासियों को पानी व बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों में सिर्फ आठ घंटे लाइट मिल रही है।
तेज हवा चलने के बाद गुल हो गई बिजली
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तेज हवा के साथ आंधी आ गई जिसके बाद बिजली सप्लाई बाधित हो गई। देर शाम तक विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ढर्रे पर नहीं लौट पाई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ट्रांसफार्मरों को ठंडा कर रहे कर्मचारी
उसावां। चिलचिलाती धूप से ट्रांसफार्मर गर्म हो रहे हैं। उसे विद्युत निगम के कर्मचारी पानी का फव्वारा मार कर ठंडा कर रहे हैं। एक ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए बड़ा कूलर लगाया गया है। कस्बा सहित देहात क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति देने के लिए छह फीडर हैं। भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। इसको बचाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है।
कोट,
- फाल्ट की समस्या कई फीडरों पर आई हैं। पावर कॉरपोरेशन की टीमों को लगाया गया है। जहां भी दिक्कत है, वहां जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। कोशिश है कि फाल्ट को कम किए जाएं और उसे तुरंत ठीक किया जाए।
- अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता,
-- -- -- -- -- -
निजरा गांव में नौ दिन से बिजली नहीं
बिसौली। ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्राम निजरा में नौ दिन से अंधेरा है। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। गांव वालों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि गांव के किसी भी व्यक्ति का बिल जमा नहीं है। फिर भी शीघ्र ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। गांव के प्रधान राजीव पाठक ने बताया कि दर्जन भर लोगों के बिल जमा हैं।
विरोध हुआ तो ठीक चली, अब फिर गुल
सहसवान। बृहस्पतिवार को भाकियू के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के विरोध में जुलूस निकाला तो दिन भर आपूर्ति ठीक रही। शुक्रवार को बिजली आपूर्ति की स्थिति फिर से दयनीय हो गई। सुबह से शाम तक ट्रिपिंग के बीच मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल सकी। इससे गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। हालांकि दोपहर बाद चली तेज हवा के चलते लोगों ने राहत महसूस की।
बादुल्लागंज की आधी आबादी को नहीं मिल रही बिजली
कादरचौक। विद्युत उपकेंद्र असरासी के गांव बादुल्लागंज की आधी आबादी विद्युत सुविधा से वंचित है। लोगों के कनेक्शन भी है लेकिन बिजली नहीं मिल रही है। उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र और नलकूप की लाइन को अलग किया गया है। तीन माह पूर्व तक गांव की पुरानी लाइन को हटाकर नलकूपों की लाइन बनाई गई है। गांव के लिए अलग ग्रामीण क्षेत्र की लाइन डाली गई है। उसमें करीब एक सौ से आधिक खंभा लगाए जा चुके हैं। खंभा गांव का व्यक्ति अपने खेत की मेड़ पर नहीं लगाने दे रहा है। ग्राम प्रधान ललित राजपूत ने कहा कि एक खंभा न लग पाने से काम पूरा नहीं हुआ है। गांव की जनता गर्मी से परेशान है।
-- -- -- -- --
कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
फैजगंज बेहटा। कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई न होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। संवाद
अघोषित कटौती से लोग परेशान
उघैती। उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी शाम छह बजे के बाद पूरी रात बिजली कटौती की गई। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों व किसानों में बिजली निगम के प्रति गुस्सा है।