{"_id":"623aec10784ce95d7f3947ed","slug":"poverty-fed-laborer-tried-to-commit-suicide-by-pouring-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: गरीबी से तंग मजदूर ने पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: गरीबी से तंग मजदूर ने पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश
Wed, 23 Mar 2022 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 23 Mar 2022 03:14 PM IST
सार
बदायूं में एक मजदूर ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने कोशिश की। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया है। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी की वजह से परेशान था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास में बुधवार सुबह एक मजदूर हेमराज ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने कोशिश की। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया है। परिवार वाले उसे इलाज के लिए ले गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हेमराज के पास जमीन नहीं है। वह मजदूरी करके पत्नी व तीन बच्चों को पालता है। आर्थिक स्थिति खराब होने से वह कुछ दिनों से बहुत परेशान था। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन