{"_id":"67db1c5800e69078750cd8de","slug":"potholes-on-the-road-from-wazirganj-to-nimthauli-making-it-difficult-to-pass-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135909-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वजीरगंज से निमठौली मार्ग में गड्ढे, निकलना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वजीरगंज से निमठौली मार्ग में गड्ढे, निकलना हुआ मुश्किल
Thu, 20 Mar 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
महेश शर्मा।
बदायूं। वजीरगंज से निमठौली होकर कुंवरगांव को जोड़ने वाली 10 किमी लंबी सड़क वर्तमान में गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हाल है कि वजीरगंज से कुंवरगांव तक जाने में एक घंटे का समय लग जाता है। इस सड़क से करीब 12 गांव के 25 हजार लोग प्रभावित हैं। तीन साल से इस सड़क का यही हाल है।
वजीरगंज से कुवंरगांव जाने को निमठोली गांव होकर सड़क का निर्माण करीब दस साल पहले कराया गया था। इस रोड पर करीब 12 गांव के लोगों को वजीरगंज व कुवंरगांव जाने को राह सुगम हो गई थी। तीन साल से यह सड़क पूरी तरह से टूट कर गड्ढों में बदल गई। विधानसभा चुनाव के समय भी जनप्रतिनिधियों से सड़क बनाने को लेकर कहा गया तब आश्वासन मिला, लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो सका। यही वजह है कि लोग टूटी सड़क से निकलने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चे साइकिल से गिरकर चोटिल होते आ रहे हैं। बाइक सवार कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं।पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम कराया जाएगा।