फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Potholes on the road from Wazirganj to Nimthauli, making it difficult to pass

Budaun News: मधुबन कॉलोनी में जल भराव से लोग परेशान, स्थाई समाधान नहीं खोज सका पालिका प्रशासन

Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 20 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road from Wazirganj to Nimthauli, making it difficult to pass
मधुबन कॉलोनी में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
बदायूं। पानी का निकास न होने से शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार मधुबन काॅलोनी में जलभराव से लोग परेशान हैं। घरों का पानी सड़क पर आ रहा है। हालात गांव से भी ज्यादा खराब हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। पालिका प्रशासन इसका स्थाई समाधान नहीं खोज सका है।
विज्ञापन

शहर की मधुबन काॅलोनी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। मालगोदाम रोड पर हुए नाले का निर्माण गलत तरीके से कर दिया गया है। इस मोहल्ले का पानी नाले में न जाकर सड़क पर ही भर जाता है। यह समस्या करीब चार साल से बनी हुई है। बरसात के महीने में तो लोग घरों में कैद होकर रह जाते हैं। घरों के अंदर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों ने समस्या के समाधान के लिए प्रदर्शन किया, शिकायतें की गई। अभी तक इसका समाधान नहीं हो सकता है। एक बार फिर बुधवार को क्षेत्रीय लोगों ने कलक्ट्रेट में डीएम को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

समस्या की पूरी जानकारी है। घर से निकलने वाले पानी को नाले तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जेई व ठेकेदार को नाला निर्माण कराके समस्या को दूर करने को कहा गया है। बरसात से पहले ही मोहल्ले का पानी नाले में जाने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट/ प्रभारी ईओ नगर पालिका बदायूं

मधुबन कॉलोनी में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

मधुबन कॉलोनी में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

मधुबन कॉलोनी में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

मधुबन कॉलोनी में सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed