फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Posters were put up in the city to catch the wanted directors

Budaun News: इनामिया निदेशकों को पकड़ने के लिए शहर में चस्पा किए पोस्टर

Thu, 10 Jul 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Posters were put up in the city to catch the wanted directors
अमर ज्योति कंपनी के बाहर पोस्टर चस्पा करते दरोगा। स्रोत:पुलिस
बदायूं। अमर ज्योति कंपनी के इनामिया निदेशकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब जनता से सहयोग मांग रही है। इसके लिए पुलिस ने शहरभर में आपराधिक इतिहास के साथ निदेशकों के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं, लेकिन इसमें फोटो नहीं है। ऐसे में लोगों को पहचानने में समस्या हो सकती है। इसके अलावा सपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस की ओर से कोर्ट से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक शशिकांत और सूर्यकांत सहित अन्य लोगों पर अलग-अलग लोगों ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इनमें से एक मुकदमे में दोनों निदेशकों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके अलावा पुलिस पर अधिवक्ता और पीड़ितों की ओर से लगातार गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस की ओर से कोर्ट में निदेशकों की संपत्ति जब्त करने के लिए अनुमति मांगी गई है। वहां से अनुमति मिलने के बाद पुलिस की ओर से संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निवेशकों की गिरफ्तारी न होने के बाद अब पुलिस की ओर से कंपनी के बाहर, डीएम कार्यालय के बाहर, रोडवेज चौकी के बाहर सहित अन्य जगहों पर पोस्टर चस्पा किया है। उनके ऊपर डीआईजी बरेली ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले या पकड़वाने वालों को नकद इनाम दिया जाएगा। उसका नाम भी गुप्ता रखा जाएगा। हालांकि पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने में भी खेल किया है। इसमें दोनों की फोटो नहीं की है। ऐसे में दोनों को पहचानने में परेशानी होगी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जल्दबाजी में पोस्टर में चेहरा लगाना भूल गए थे। अगले जो पर्चे निकलेंगे, उसमें उनका फोटो भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात एजेंटाें ने सेशन कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी

अमर ज्योति कंपनी के एजेंट शोभित कुमार, नवीन शर्मा, विजेंद्र मौर्या, कमल बाबू, अवनीश कुमार, अरविंद मौर्या और अमित साहू को पुलिस ने जेल भेज दिया था। सीजेएम कोर्ट ने इन सभी की जमानत को निरस्त कर दिया। अब इन सात एजेंटों की ओर से सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। इनकी सुनवाई 16 जुलाई को होगी।
--
एसपी सिटी से मिले पीड़ित
अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित एक बार फिर से बुधवार को पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसपी सिटी, एसपी देहात और सीओ उझानी से मुलाकात हुई। पीड़ितों ने गिरफ्तारी की मांग की। इस पर अधिकारियों ने जल्द से जल्द गिरफ्तार होने का आश्वासन दिया।

--
आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार की ओर से निदेशकों व एजेंटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मुकदमे में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अधिवक्ता हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं।

अमर ज्योति कंपनी के बाहर पोस्टर चस्पा करते दरोगा। स्रोत:पुलिस

अमर ज्योति कंपनी के बाहर पोस्टर चस्पा करते दरोगा। स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed