फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   post office scam accused Chaman factory auctioned for Rs one crore and 80 lakhs in budaun

Budaun: घोटालेबाज चमन की फैक्टरी 1.80 करोड़ रुपये में नीलाम, डाकघर में तीन करोड़ से ज्यादा का किया था गबन

Thu, 06 Apr 2023 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 04:11 PM IST
सार

चमन कश्यप प्रधान डाकघर में डाक सहायक के पद पर तैनात था। उसने कई उपभोक्ताओं की एफडी, राष्ट्रीय बचत पत्र और किसान बचत पत्र की धनराशि गबन कर ली थी। वह एक साल तक उपभोक्ताओं की धनराशि निकालता रहा।

विज्ञापन
post office scam accused Chaman factory auctioned for Rs one crore and 80 lakhs in budaun
सदर तहसील में नायब तहसीलदार के सामने सरोज डिकेम फैक्टरी की बोली लगाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के प्रधान डाकघर में तीन रपोड़ से ज्यादा का घोटाला करने वाले चमन कश्यप की सरोज डिकेम फैक्टरी बुधवार को आखिरकार नीलाम हो गई। इसे 1.80 करोड़ की सर्वाधिक बोली लगाकर शहर के व्यापारी हरिभगवान ने खरीदा। अब डीएम के आदेश पर फैक्टरी हरिभगवान के नाम कर दी जाएगी और धनराशि डाकघर के खाते में जमा कराई जाएगी।

विज्ञापन


घोटालेबाज चमन कश्यप प्रधान डाकघर में डाक सहायक के पद पर तैनात था। उसने वर्ष 2004-05 में कई उपभोक्ताओं की एफडी, राष्ट्रीय बचत पत्र और किसान बचत पत्र की धनराशि गबन कर ली थी। एक साल तक वह उपभोक्ताओं की धनराशि निकालता रहा। जब शिकायतें आईं तो डाकघर के अधिकारियों ने इसकी जांच कराई। 

विज्ञापन

खुलासा होने के बाद किया गया था बर्खास्त 

जांच में पता चला कि 3.26 करोड़ का गबन किया गया है। इस पर चमन कश्यप को बर्खास्त कर दिया गया। इसकी जांच सीबीआई ने की थी। चमन से धनराशि की वसूली के लिए उसका बरेली स्थित मकान जब्त कर लिया गया। यहां उसकी उझानी रोड पर छुईया मंदिर के नजदीक डिटरजेंट पाउडर बनाने की सरोज डिकेम फैक्टरी भी जब्त कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैक्टरी को 24 सितंबर 2021 को नीलाम करने की कोशिश की गई थी लेकिन उस दिन कोई बोली लगाने नहीं पहुंचा। बुधवार को सदर तहसील में फैक्टरी की नीलामी के लिए फिर से बोली लगाई गई। बोली लगाने वालों में व्यापारी गिरीश जुनेजा, हरिभगवान, यशपाल, नरवेश पटेल, पंकज और ऋषि मिनौचा शामिल थे। बोली एक करोड़ पांच लाख से शुरू हुई। बाद में हरिभगवान ने 1.80 करोड़ की बोली लगाकर फैक्टरी खरीद ली।

वर्ष 2016 में भी हुआ 74 लाख का घोटाला

प्रधान डाकघर में डिप्टी पोस्टमास्टर अखिल गुप्ता और बचत बैंक सहायक अखिलेश कुमार ने मिलकर करीब 74 लाख रुपये का घोटाला किया था। मामला यह था कि इन आरोपियों ने डाक अधीक्षक की अलमारी से पांच एटीएम कार्ड और उनसे जुड़े दस्तावेज चोरी कर लिए थे। इसके बाद रकम निकाल ली गई थी। इसमें कई लोगों के नाम सामने आए थे। एक कर्मचारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या भी कर ली थी।

तहसीलदार करनवीर सिंह ने बताया कि सरोज डिकेम फैक्टरी की आज नीलामी हुई है। अंतिम बोली 1.80 करोड़ रुपये की लगाई गई। अब खरीदार के नाम फैक्टरी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed