फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Possibility of crude oil source in the district, survey started in Titoli

Budaun News: जिले में कच्चे तेल के स्रोत की संभावना, टिटोली में सर्वे शुरू

Thu, 06 Feb 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Possibility of crude oil source in the district, survey started in Titoli
उघैती क्षेत्र में कच्चे तेल की खोजबीन को बोरिंग करते मजदूर । संवाद - फोटो : mathura
उघैती। जिले में कच्चे तेल के स्रोत की संभावना के चलते अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। कंपनी के अधिकारी उघैती क्षेत्र के गांव टिटौली में कई दिन से मौजूद हैं। यहां क्षेत्र में कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं। बोरिंग के जरिए गहराई से पानी निकालकर तेल की खोज की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर कच्चे तेल की संभावनाओं की अटकलें लगनी शुरू हो गईं हैं। इसके लिए अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी के अधिकारी कई दिन से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे करने के उद्देश्य से डेरा डाले हुए हैं। अधिकारी विभिन्न स्थानों पर वैज्ञानिक तरीकों से बोरिंग करके कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए गहराई से पानी निकालकर नमूना लिया जा रहा है। अधिकारियों ने जगह-जगह बोरिंग कराए हैं। बुधवार को अधिकारी उघैती के गांव टिटोली पहुंचे। यहां पूर्व में भी कच्चा तेल होने के संकेत मिले थे। इसके चलते यहां करीब 500 फुट से अधिक गहराई की बोरिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर निकाले गए पानी में कच्चे तेल के अंश मिले हैं। इसके चलते तेजी से कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों को जिन स्थानों पर तेल के संकेत मिले हैं। वहां की मिट्टी के भी नमूने लिए गए हैं।

अधिकारी जीपीएस सिस्टम के साथ सर्वे कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी बोरिंग करने के बाद मशीन से जमीन के अंदर ब्लास्ट भी कर रहे हैं। इस गतिविधि से तेल भंडार होने के बारे में पता चलता है। वहां मौजूद कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कच्चे तेल की तलाश में परीक्षण कार्य जारी है। कुछ स्थानों पर वैज्ञानिक विधि के जरिए तेल होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed