फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   polution

अभी तो गनीमत है...पर हवा के संकेत अच्छे नहीं

Wed, 26 Oct 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
polution
बदायूं। इस बार दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब तो हुई पर ज्यादा नहीं। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 147 पर रहा। आने वाले दिनों इसमें सुधार होगा। कहा नहीं जा सकता। ऐसे संकेत मिल रहे है कि हवा प्रदूषित हो रही है।
विज्ञापन

लगातार खराब हो रही वायु की गुणवत्ता को लेकर मौसम विशेषज्ञ चिंता जाहिर कर रहे हैं। डॉ. हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी गढ़वाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद और सेटेलाइट से मिल रहे आंकड़ों के अनुसार एक्यूआई में तेजी से इजाफा हो रहा है। दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर आगे देखने को मिल सकता है। वायु में मौजूद कण पीएम 2.5 और पीएम 10 तत्वों के साथ नाइट्रोजन डाई आक्साइड में इजाफा हो रहा है, जो नुकसानदेह है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदायूं, बुलंदशहर, बरेली, मुरादाबाद मैदानी इलाकों में प्रदूषण तेजी से बढ़ रह है। बदायूं के आसपास मंगलवार को वायु में पीएम 2.5 का स्तर 70 और पीएम 10 का स्तर 108 के आसपास रहा। तापमान कम होने के साथ वायु मंडल में पीएम 2.5 का स्तर तेजी से बढ़ेगा। तेज हवाओं के चलने या फिर बारिश होने के बाद ही एक्यूआई में गिरावट और वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
2019 में 300 तक पहुंच गया था बदायूं का एक्यूआई
वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान कई माह के लॉकडाउन में वाहनों का संचालन नहीं हुआ। फैक्टरी भी बंद रहीं। ऐसे में वायु मंडल में उत्सर्जित हानिकारक गैसों का स्तर कम हो गया था। लेकिन वर्ष 2019 में बदायूं का एक्यूआई 300 के करीब पहुंच गया था। गौर करने की बात यह है कि शहर में पुलिस लाइन, कचहरी तिराहा, लालपुल तिराहा, दातागंज तिराहा, खेड़ा नवादा चौराहा के आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण सबसे ज्यादा रहता है। बदायूं में मौसम विज्ञान केंद्र या वायु गुणवत्ता की जांच संबंधी साधन न होने के कारण विशेषज्ञ यहां के आंकड़ों का पड़ोसी जिलों की स्थिति के आधार पर आंकलन करते हैं।
--
बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें
वायु की गुणवत्ता खराब होने से सबसे ज्यादा समस्या सांस, अस्थमा और फेफड़ा संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को होती है। सर्दियों का मौसम इस तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए खतरनाक होता है। कोहरे और धुंध में लोगों को चाहिए कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें। घर से निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल करें। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष रखें।

- डॉ. शिव मोहन कमल, फिजीशियन जिला अस्पताल
--
एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरे की ओर बढ़ने लगा है। करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। अध्ययनों से पता लगा है कि वायु मंडल में फिर से उत्सर्जित गैसों की मात्रा में इजाफा हो रहा है। इस कारण वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। मंगलवार को बदायूं का एक्यूआई 147 के आसपास रहा।
- डॉ. आलोक सागर गौतम, मौसम वैज्ञानिक
दिवाली के बाद बदायूं का एक्यूआई
वर्ष 2018 --- 259
वर्ष 2019--- 300
वर्ष 2020--- 125
वर्ष 2021---167
वर्ष 2022--- 147
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed