फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   poltical

ब्लॉकों तय करेंगे, कौन बनेगा एमएलसी

Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
poltical
बदायूं। स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और सपा ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच में नामांकन वैध मिलने पर भाजपा और सपा के बीच एमएलसी चुनाव में भी कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। हालांकि, अभी 24 मार्च को नाम वापसी का दिन बाकी है। इस बीच ब्लॉकों में नगर निकायों के मुकाबले ज्यादा वोट हैं जो निर्णायक साबित होंगे।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में हार-जीत काफी हद तक क्षेत्र पंचायतों से तय होगी। नौ अप्रैल को होने वाले मतदान में कुल 2694 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1037 ग्राम प्रधान, 1256 क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हैं। नगर पालिकाओं में 190 और नगर पंचायतों में 157 मतदाता हैं। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 347 और जिले के 15 ब्लॉक (क्षेत्र पंचायतों) में मतदाताओं की कुल संख्या 2293 है। ऐसे में हार-जीत का ज्यादा दारोमदार ब्लॉकों पर होगा। मतदान के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं में छह विधायक और और एक सांसद भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले के 15 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हैं, लेकिन यहां भितरघात का खतरा भी बना हुआ है। नगर पालिकाओं की बात करें तो सात नगर पालिकाओं में से तीन में ही भाजपा के चेयरमैन हैं। सहसवान, ककराला, बिसौली और उझानी में चेयरमैन विपक्ष के हैं। यहां सपा प्रत्याशी को बढ़त मिल सकती है। जातीय आधार की बात करें तो यादव, मुस्लिम और मौर्य-शाक्य समाज के ज्यादा प्रधान, बीडीसी सदस्य हैं। राजनीतिक गलियारों में अभी से चर्चा है कि भाजपा और सपा के बीच एमएलसी चुनाव में कड़ा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सांसद धर्मेंद्र कश्यप बरेली में करेंगे मतदान
- आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप बरेली में मतदान करेंगे। इस संबंध में उन्होंने निर्वाचन कार्यालय को सूचित कर दिया है। इसके बाद बदायूं की मतदाता सूची से धर्मेंद्र कश्यप का नाम हटा दिया गया है। स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक और सांसद मतदान करते हैं। दातागंज और शेखूपुर विधानसभा आंवला लोकसभा क्षेत्र में आती हैं। आंवला बरेली का हिस्सा है। ऐसे में धर्मेंद्र कश्यप के सामने बरेली या बदायूं दोनों में से किसी एक जिले में मतदान का अधिकार था। उन्होंने बदायूं के स्थान पर बरेली में मतदान करने का निर्णय लिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सांसद धर्मेंद्र कश्यप का नाम मतदाता सूची से हटाने के बाद जिले में 2694 मतदाता हैं।
-
कहां कितने वोट-
जिला पंचायत बदायूं- 54
क्षेत्र पंचायत दहगवां- 172
क्षेत्र पंचायत सहसवान- 209
क्षेत्र पंचायत अंबियापुर- 162
क्षेत्र पंचायत इस्लामनगर- 135
क्षेत्र पंचायत आसफपुर- 161
क्षेत्र पंचायत बिसौली- 154
क्षेत्र पंचायत वजीरगंज- 120
क्षेत्र पंचायत सालारपुर- 161
क्षेत्र पंचायत जगत- 174
क्षेत्र पंचायत उझानी- 180
क्षेत्र पंचायत कादरचौक- 137
क्षेत्र पंचायत समरेर- 129
क्षेत्र पंचायत दातागंज- 130
क्षेत्र पंचायत म्याऊ- 149
क्षेत्र पंचायत उसावां- 120
-
नगर पालिका बदायूं- 30
नगर पालिका सहसवान- 26
नगर पालिका बिल्सी- 27
नगर पालिका उझानी- 26
नगर पालिका दातागंज- 28
नगर पालिका ककराला- 26
नगर पालिका बिसौली- 27
-
नगर पंचायत इस्लामनगर- 15
नगर पंचायत रुदायन- 11
नगर पंचायत फैजगंज- 12
नगर पंचायत मुड़िया- 11
नगर पंचायत वजीरगंज- 14
नगर पंचायत सैदपुर- 12
नगर पंचायत कुंवरगांव- 11
नगर पंचायत सखानू- 11
नगर पंचायत गुलड़िया- 11
नगर पंचायत कछला- 10
नगर पंचायत अलापुर- 16
नगर पंचायत उसावा- 11
नगर पंचायत उसहैत- 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed