फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pollution

दूसरे दिन भी धुंध से ढका रहा शहर

Mon, 15 Nov 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pollution
भामा शाह चौक (पुलिस लाइन चौराहा) पर सुबह के समय छाया हल्का कोहरा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। एक्यूआई में रविवार को भी इजाफा हुआ। शनिवार को एक्यूआई 236 दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़कर 269 तक पहुंच गया। चौबीस घंटे के दौरान जिले के एक्यूआई में 33 अंकों की वृद्धि हुई है। वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होने से खतरा पैदा हो रहा है। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण ही सुबह और शाम को धुंध छा रही है।
विज्ञापन

मौसम और पर्यावरण के जानकारों की मानें तो वायुमंडल में उत्सर्जित गैसों के साथ धूल-धुआं के कण और प्रदूषण तत्व पीएम 2.5 पीएम 10 की मात्रा लगातार बढ़ रही है। दीपावली के अगले दिन से ही वायु की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। इसका एक कारण यह भी है कि तापमान कम होने के बाद वायुमंडल की पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। ऐसे में उत्सर्जित गैसें, धूल और धुएं के कण ऊपर आसमान में नहीं जा पाते। इन दिनों हवाओं की रफ्तार भी कम है। इसके साथ ही पराली जलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इस कारण भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण संबंधी आंकड़े लगातार जारी किए जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में बुधवार से लगातार तीन दिन तक बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदूषण में भी इजाफा होगा। बारिश या बूंदाबांदी होने के बाद वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed