फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

जांच में वैध मिले वागीश और सिनोद के नामांकन

Wed, 23 Mar 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
political
नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा से वागीश पाठक और सपा से सिनोद शाक्य ने सोमवार को पर्चे दाखिल किए थे। इन पर्चों की मंगलवार को जांच की गई। जिसमें दोनों को नामांकन पत्र सही पाए गए, 24 को पर्चा वापसी न हुई तो दोनों में मुकाबला तय हो गया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव के लिए 21 मार्च तक नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। अंतिम तिथि तक भाजपा से वागीश पाठक और सपा से सिनोद शाक्य ने पर्चा भरा। नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च को चुनाव प्रेक्षक सुधीर बोवडे व जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने की। जांच के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। 24 मार्च को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है, जबकि नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना।
विज्ञापन

-
16 मतदेय स्थलों पर 2694 मतदाता कर सकेंगे मतदान
मंगलवार को कलक्ट्रेट में एडीएम एफआर संतोष कुमार वैश्य ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एमएलसी चुनाव से संबंधित आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई । बताया 16 मतदेय स्थलों पर 2694 मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को दी गई पहचान पर्चियां सादा (सफेद) कागज पर होंगी। उन पर कोई प्रतीक चिह्न, अभ्यर्थी का नाम या दल का नाम नहीं होगा। कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के निकट गंगा एक्सप्रेस वे कार्यालय में स्ट्रांग रूम बनाकर सुरक्षा व्यवस्था में मतपेटिकाएं रखी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed