फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

कोरोना काल जैसी होगी भाजपा की दुर्दशा : किरनमय नंदा

Sun, 31 Oct 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
political
सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता में सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने कहा कि कोरोना काल में मौतों के बाद कल अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑक्सीजन देने आए थे। अगर यह ऑक्सीजन कोरोना काल में दी होती तो जनता का फायदा होता। ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जान न जाती। अब कोरोनाकाल जैसी भाजपा की दुर्दशा होगी।
विज्ञापन

किरनमय नंदा समीक्षा बैठक के बाद सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का हाल भी कोरोना काल जैसा होगा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बंगाल चुनाव में भी बड़े-बड़े दावे किए थे। वहां भाजपा का क्या हाल हुआ सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में सपा ने ममता बनर्जी का साथ दिया था।
विज्ञापन

यूपी चुनाव में ममता बनर्जी सपा के पक्ष में प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र को लखीमपुर में कार से कुचलते हुए सभी ने देखा है।
महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध भाजपा शासन में चरम पर है। जनता इसका जवाब देगी। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसी का भला नहीं चाहती। इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों समेत सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी से टिकट के दावेेदारों से भी उन्होंने मुलाकात की। इस मौके पर शिवमूर्ति सिंह राना, प्रवीण सैनी, प्रेमपाल सिंह यादव, यासीन गद्दी, शेखर यादव, बबलू, प्रभात अग्रवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed