फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

जिला बार: अध्यक्ष और महासचिव सहित 13 पदों पर होगा चुनाव

Sun, 01 Aug 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
political
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शनिवार को नाम वापसी के बाद 13 पदों पर 38 प्रत्याशी मैदान में है। छह अगस्त को जिला बार के हॉल में अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बीडी मथुरिया ने नामांकन पत्रों की वापसी के बाद सूची जारी करते हुए जानकारी दी कि संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद से राजकुमार दीक्षित के नाम वापस लेने के बाद जितेंद्र राजपूत और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पद से विश्वनाथ के नाम वापस लेने के बाद सात पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद पर यूके वैश्य, होतेलाल मौर्य, भीष्मपाल सिंह सिसोदिया, योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर और शशिबाला तथा महासचिव के पद पर संदीप कुमार मिश्रा, विजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, सैयद रोशन यासीन नकवी और राजपाल शर्मा चुनावी समर में डटे हैं।
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर तीन प्रत्याशी शिवकुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार वार्ष्णेय और दिनेश चंद्र मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद से इमरान हुसैन और वीरपाल सिंह के नाम वापसी लेने के बाद अब आमने सामने की लड़ाई विपिन कुमार सक्सेना और रामनिवास राना के बीच है। वहीं संयुक्त सचिव प्रशासन के पद से अजय कुमार सिंह सिसोदिया के नाम वापस लेने के बाद चार प्रत्याशी प्रदीप कुमार, अखिलेश सिंह तोमर, तापस सक्सेना, सत्यपाल सिंह मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव पुस्तकालय में राजीव कुमार सिंह पाल और धर्मेंद्र स्वरूप के बीच चुनावी संग्राम होना है। कोषाध्यक्ष के पद पर रचित कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह और राजवीर सिंह के बीच त्रिकोणीय चुनाव होना है। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद पर आठ प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें विकास यादव के नाम वापस लेने के बाद सात प्रत्याशी में से 6 पदों पर चुनाव होना है। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव छह अगस्त को सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed