फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police teams went to Bareilly and Pilibhit in search of murderer Sunny

Budaun News: हत्यारोपी सनी की तलाश में बरेली और पीलीभीत गईं पुलिस टीमें

Wed, 10 Apr 2024 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police teams went to Bareilly and Pilibhit in search of murderer Sunny
हत्यारोपी सनी।
बदायूं। शिवांशु गौतम हत्याकांड का आरोपी सनी मंगलवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस टीमें उसकी तलाश में बरेली और पीलीभीत में डेरा जमाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि उसकी आखिरी लोकेशन पीलीभीत जिले में मिली है। वह पुलिस से बचने के लिए हर तरीके अपना रहा है। उसने शिवांशु की हत्या के बाद भी पुलिस को गुमराह करने के लिए पूजा और अजीत के खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन

शहर के आरिफपुर नवादा निवासी शिवांशु गौतम की 2 अप्रैल की रात बरेली के मढ़ीनाथ इलाके में गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। सात अप्रैल को हत्यारोपी तनु की निशानदेही पर उसका शव मढ़ीनाथ इलाके में झाड़ियों से बरामद हुआ था। हत्यारोपी तनु ने बताया था कि उसने शिवांशु की हत्या अपने प्रेमी सनी के साथ मिलकर की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सनी शिवांशु की बाइक लेकर भाग गया था, ऐसा पुुलिस का अंदाजा है। कारण, शिवांशु की बाइक भी नहीं मिल रही हैै।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को हत्यारोपी सनी की लोकेशन पीलीभीत जिले में बताई गई। उसने सुबह के समय वहां एक व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश भी की थी। इससे माना जा रहा है कि सनी पीलीभीत जिले में ही है। उसने एक कॉल करके अब फिर अपना मोबाइल बंद कर दिया है। पुलिस टीमें बरेली और पीलीभीत गई हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस की छानबीन से पता चला है कि हत्यारोपी सनी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ही अजीत नाम के व्यक्ति के खाते में दो हजार रुपये और पूजा नाके खाते में पांच-पांच सौ रुपये ट्रांसफर किए थे। हालांकि अजीत के खाते में जो रुपये ट्रांसफर किए गए थे। वह रुपये कुछ देर बाद ही अजीत की ओर से लौटा दिए गए थे।
माना जा रहा है कि उसने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए रुपये दूसरों के खाते में भेजे। पूजा और अजीत कौन हैं? कहां के निवासी हैं। उनका सनी से क्या रिश्ता था। पुलिस उनके बैंक खातों और मोबाइल की सीडीआर निकलवा रही है।

सीओ से मिले शिवांशु के परिजन, हत्यारोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग
शिवांशु के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग कर रहे हैं। वह इसके लिए मंगलवार सुबह सीओ सिटी आलोक मिश्रा से भी मिले। उन्होंने सीओ से मांग की कि हत्यारोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गिरफ्तारी के बाद वह एक बार उसको देखना भी चाहते हैं। वह उससे पूछना चाहते हैं कि आखिर उसने शिवांशु को क्यो मारा। सीओ ने उन्हें पूरी मदद का आश्वासन दिया है।


हत्यारोपी सनी की तलाश में पुलिस टीमें भेजी गईं हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके पकड़े जाने के बाद कई अन्य बातों का भी खुलासा होगा। वहीं अजीत और पूजा के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed