फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police ran on the rumor of misdeeds with student in medical college budaun

Budaun: मेडिकल कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर उड़े पुलिस के होश, जांच में निकला ये मामला

Sat, 17 Jun 2023 04:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

शुक्रवार को दोपहर के समय एक युवक ने एसएसपी को फोन किया। युवक ने खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जांच में पता चला है कि युवक ने अफवाह फैलाई थी। 

विज्ञापन
Police ran on the rumor of misdeeds with student in medical college budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एमबीबीएस की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से पुलिस के होश उड़ गए। किसी ने एसएसपी को फोन पर बताया कि कॉलेज कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और प्राचार्य से बात की। इसके बाद पता चला कि कॉलेज में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। एक युवक ने इस तरह की अफवाह फैलाई है। प्राचार्य ने अफवाह फैलाने के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर के समय एक युवक ने एसएसपी को फोन किया। युवक ने खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस तरह की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने तुरंत सीओ सिटी आलोक मिश्रा को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। सीओ सिटी सिविल लाइंस पुलिस के साथ कॉलेज कैंपस में पहुंचे और वहां छात्र-छात्राओं से बात की।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दी तहरीर 

छात्र और छात्राओं के अलावा स्टाफ ने भी पुलिस को बताया कि इस तरह की घटना यहां घटित नहीं हुई है। सूचना को गलत बताया गया। बाद में सीओ ने प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति से बात की तो पता चला कि इस तरह की घटना नहीं घटी है। प्राचार्य ने बताया कि एक युवक उनके पास आया था जो खुद को मीडियाकर्मी बता रहा था। वह उन पर दबाव बना रहा था कि इस तरह की घटना घटित हुई है। प्राचार्य ने उस कथित मीडियाकर्मी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि खुद को मीडियाकर्मी बताने वाले युवक ने भ्रामक सूचना दी थी। हम कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि इस तरह की कोई घटना घटित नहीं हुई है। प्राचार्य की तहरीर पर भ्रामक सूचना देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed