फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police on the Hunt for Wanted Criminal Abhay

Budaun News: इनामी अभय की तलाश में भटक रही पुलिस

Sat, 11 Apr 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police on the Hunt for Wanted Criminal Abhay
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में भागे चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभय प्रताप सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। लगातार प्रयासों के बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में सफल नहीं हो सकी है, जिससे मामले की जांच में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की तलाश में विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो बदायूं सहित आसपास के करीब एक दर्जन जिलों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके अलावा उसके रिश्तेदारों, परिचितों और पुराने संपर्कों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि उसके छिपने के ठिकानों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि अभय प्रताप सिंह इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह का तहेरा भाई है। जो घटना के बाद से ही भागा चल रहा है। जांच में सामने आया है कि वारदात में उसकी भी भूमिका रही है, जिसके चलते पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस की टीमें तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस के माध्यम से भी आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की चार टीमों के स्तर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed