फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused wanted in robbery case arrested in encounter in Budaun

Budaun News: लूट के मामले में वांछित आरोपी तस्लीम मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Mon, 20 Jul 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 01:18 AM IST
सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के दौरान लूट के आरोपी तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी से तमंचा और लूटी गई नकदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Accused wanted in robbery case arrested in encounter in Budaun
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : स्रोत- पुलिस

विस्तार

बदायूं जिले में इस्लामनगर थाना पुलिस ने 16 मई की रात ग्राम सुंदरनगर में हुई लूट के मामले के एक और वांछित आरोपी को रविवार रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। ग्राम विकमपुर चरसोआ मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आरोपी तस्लीम उर्फ भिखारी उर्फ इमरान घायल हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन



 
पुलिस के अनुसार, सुंदरनगर में घर में घुसकर जेवर और नकदी लूट की घटना में तस्लीम का नाम सामने आया था। तब से उसकी तलाश थी। वह शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव डभीरा का मूल निवासी है। इस समय बरेली के क्योलड़िया में रह रहा है। सूचना पर उसे पकड़ने पहुंची टीम पर उसने फायर कर दिया, जिसमें कांस्टेबल आस मोहम्मद घायल हो गए। 
विज्ञापन


आरोपी के दायें पैर में लगी गोली 
जवाबी फायरिंग में तस्लीम के दाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और लूट के 11,220 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि ईद पर उधारी के कारण उसने साथियों आस मोहम्मद, नदीम उर्फ शाकिर और सद्दू के साथ लूट की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीनों पहले 27 मई की मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके हैं। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी का उपचार रुदायन सीएचसी में कराया गया है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया 25 हजार का आरोपी फरार चल रहा था, जिसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed