{"_id":"9fd32350ce474712c3c0252cb7f0f9c6","slug":"police-failed-to-arrest-a-alleged-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की 10 टीमों को चकमा दे रहा जगतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की 10 टीमों को चकमा दे रहा जगतपाल
बदायूं।
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी थाने के गांव गढ़ौली में गांव वालों की शिकायत पर डीजे बंद कराने पहुंचे बिल्सी की रिसौली चौकी के सिपाही शहीम और भीमसेन पर गांव के जगतपाल ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। इसमें शहीम की मौत हो गई थी। भीमसेन अभी भी गंभीर हालत में है। सिपाही के हत्यारोपी जगतपाल और उसके परिवार की तलाश में लगातार छापामारी हो रही है, लेकिन हत्यारोपी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है। जगतपाल इतना शातिर नहीं है। ऐसे में अब पुलिस को भी शक होने लगा है कि कोई न कोई उसकी मदद कर रहा है। हालांकि, अफसरों का दावा है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन