{"_id":"673e5e0aef9b85d48b03f4c4","slug":"police-empty-handed-no-trace-of-pharmacist-badaun-news-c-123-1-bdn1007-129656-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस के हाथ खाली, फार्मासिस्ट का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस के हाथ खाली, फार्मासिस्ट का सुराग नहीं
विज्ञापन
बदायूं। फार्मासिस्ट के लापता होने की घटना का 35 दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी है। जबकि पुलिस महिला समेत तीन लोगों को अपहरण के आरोप में जेल भेज चुकी है।
शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी शाकिर अली जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। 15 अक्तूबर को वह घर से जिला अस्पताल के लिए निकले थे। चार बजे तक परिवार से फोन पर बात हुई। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद हो गया। तब से अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं, फार्मासिस्ट को तलाशने की मांग को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने 11 से 17 नवंबर तक प्रत्येक दिन दो घंटे कार्य बहिष्कार किया था। अब स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुलिस को नवंबर तक का समय दिया है। सीओ सीटी संजीव कुमार ने बताया कि फार्मासिस्ट को जल्द से जल्द तलाश कर लिया जाएगा। कई टीम इस काम के लिए लगी हुई हैं। संवाद