फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police detained two people who built mosque in the land of old woman in budaun

Budaun News: बुजुर्ग महिला के खेत में जबरन कराया धार्मिक स्थल, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा

Tue, 11 Jun 2024 09:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

कादरचौक कस्बा निवासी उर्मिला का कैथोला रोड पर पांच बीघा खेत है। उनका कहना है कि उनके खेत में गेहूं की फसल हुई थी, तब से उनका खेत खाली पड़ा था। उन्हें तीन दिन पहले ही पता चला कि उनके खेत में धार्मिक स्थल का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन
police detained two people who built mosque in the land of old woman in budaun
महिला के खेत में निर्माणाधीन मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक कस्बे में कैथोला रोड के किनारे दूसरे समुदाय के लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के खेत में जबरन धार्मिक स्थल का निर्माण करा दिया। जब लोगों ने उसके लिंटर के ऊपर गुंबद का निर्माण देखा तो हैरान रह गए। सूचना पर सोमवार शाम खेत मालिक, थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। वहीं, मंगलवार की शाम को राजस्व विभाग ने छानबीन के बाद विवादित स्थल तोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, इसमें रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, पुलिसकर्मी देर रात तक घटनास्थल पर रहे। देर शाम सीओ ने भी जायजा लिया।  

विज्ञापन


कस्बा निवासी उर्मिला पत्नी भगवान सेवक मिश्रा का कैथोला रोड पर पांच बीघा खेत है। उर्मिला का कहना है कि उनके खेत में गेहूं की फसल हुई थी, तब से उनका खेत खाली पड़ा था। पिछले तीन दिन से कस्बे के ही दूसरे समुदाय के लोग ईंट, सरिया सीमेंट मंगवाकर उनके खेत में निर्माण कार्य करा रहे थे। सोमवार को कुछ लोगों ने निर्माण होते देखा था। उस दौरान लिंटर नहीं पड़ा था और न ही उस पर गुंबद बनी थी। इससे लोग समझते रहे कि शायद उर्मिला ही अपने खेत में कुछ निर्माण करा रही हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा 
मंगलवार दोपहर के समय कुछ लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने लिंटर भी पड़ा देखा और उसके ऊपर गुंबद भी बना था। इससे वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उर्मिला को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार, लेखपाल रिजवान और प्रमोद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी खेत की नपत करते हुए मामले की छानबीन की तो पता चला कि उर्मिला के खेत में ही निर्माण कराया जा रहा था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने धार्मिक स्थल तोड़ना शुरू कर दिया। देर शाम सीओ शक्ति सिंह और उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

जिन्होंने कराया निर्माण उनके परिवार वाले भी तोड़ रहे
स्थानीय लोगों के मुताबिक खेत में धार्मिक स्थल का निर्माण कराने वाले कोई धनी व्यक्ति नहीं है। वह रोजाना मजदूरी करने वाले लोग हैं लेकिन उनके पास दूसरे के खेत में धार्मिक स्थल निर्माण कराने को धन कहां से आया यह जांच का विषय है। इस पर पुलिस ने भी जांच करने को कहा है। बताया जा रहा है कि जो लोग पुलिस की हिरासत में हैं। उनके परिवार वाले ही स्थल तोड़ने का काम कर रहे हैं। 

सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि उर्मिला के खेत में निर्माण कराया गया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे   पूछताछ की जा रही है। इसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। देर रात तक  राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed