{"_id":"5b11a5894f1c1b946e8b5d44","slug":"police-declares-reward-on-son-and-brother-of-former-minister-hiralal-kashyap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप के बेटे और भाइयों समेत पांच पर इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप के बेटे और भाइयों समेत पांच पर इनाम घोषित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 02 Jun 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
hiralal kashyap
घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपी पूर्व मंत्री व भाजपा नेता हीरालाल कश्यप के दो भाइयों और एक बेटे समेत पांच लोगों पर इनाम घोषित किया गया है। 26 मई को कोतवाली के ब्रह्मपुरा मोहल्ले की आशा ग्रोवर ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आशा ग्रोवर ने आरोप लगाया कि ब्राह्मपुर मोहल्ला निवासी पूर्व मंत्री के भाई सुंदरलाल, चंद्रकेतु, नाबालिग बेटे, नीटू ग्रोवर और सोनू ग्रोवर ने उनके घर का चबूतरा तोड़ डाला। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। रमेश उनके बेटे टिंकू को जमकर पीटा। इसमें तीनों लोगों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आशा ग्रोवर पंजाबी सेवा समिति सदस्यों के साथ एसएसपी से मिली थीं।
कोतवाल ओमकार सिंह के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी को कई बार दबिश दी गई परंतु सभी आरोपी अपने घर से गायब मिले। पुलिस का कहना है कि सुंदरलाल पर यूपी तथा अन्य राज्यों कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अशोक कुमार की ओर से पूर्व मंत्री के भाई सुंदरलाल पर 25000 और पूर्व मंत्री के दूसरे भाई एडवोकेट चंद्रकेतु और बेटे समेत अन्य दो अन्य आरोपियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
ब्राह्मपुर मोहल्ले की गली पतली होने से पानी निकलने में दिक्कत है। नगर पालिका की जेसीबी ने सफाई के लिए घरों के चबूतरे तोड़े थे। मैंने अपना भी चबूतरा तुड़वाया था। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। धक्का लगने से आशा ग्रोवर जमीन पर गिर गई थीं। छोटी सी बात पर इतना बड़ा इनाम घोषित किया गया यह सरासर गलत है। पुलिस ने हम पर दबाव बनाने के लिए मुकदमा दर्ज करने के बाद इनाम घोषित किया है।
- हीरालाल कश्यप, पूर्व मंत्री
कुछ दिन पहले आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की थी। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इसका कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के लगातार फरार रहने पर इनाम घोषित किया गया है।
- अशोक कुमार, एसएसपी