फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrived on information of molestation, got beaten up, inspector's uniform torn

Budaun News: छेड़खानी की सूचना पर पहुंची पुलिस से की मारपीट, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Wed, 28 Aug 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 28 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on information of molestation, got beaten up, inspector's uniform torn
सिविल लाइंस थाने में खड़ा मारपीट का आरोपी। स्रोत-पुलिस
सिलहरी (बदायूं)। महिला से छेड़छाड़ की सूचना पर गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों से ही आरोपी ने मारपीट कर दी। इसमें एक दरोगा की वर्दी फाड़ दी गई। वहीं, होमगार्ड के भी चोट आई है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में युवक ने घर के दरवाजे के सामने साफ-सफाई कर रही महिला के साथ छेड़खानी कर दी। परिजन ने डायल 112 को सूचना दी। इस पर पीआरबी गांव पहुंची। पुलिस घटना के बारे में परिजनों से जानकारी कर रही थी कि आरोपी देवेश मौके पर आ गया और पुलिस पर हमलावर हो गया।
विज्ञापन

डायल 112 पर तैनात उप निरीक्षक दिनेश का आरोप है कि देवेश ने उनकी वर्दी फाड़ दी। महिला कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाड़ी चालक होमगार्ड राजप्रताप के साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह गांव पहुंचे। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक दिनेश की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालना, महिला कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार करना आदि गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर भी अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed