फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police arrested three anti social elements

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, असलहा बरामद

Sat, 11 Apr 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three anti social elements
बिल्सी। थाना पुलिस ने गुरुवार रात अगोल के पास कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के अंदर पेड़ों के पीछे छिपे बैठे तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। बदमाशों के पास से तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अगोल के पास कब्रिस्तान में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से चार बदमाश छिपे बैठे हैं। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के अनुसार कब्रिस्तान में प्रवेश करते हुए पुलिस ने बदमाशों से सरेंडर करने को कहा। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। रात करीब एक बजे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से नदीम पुत्र शरीफ निवासी नैथुआ थाना मुजरिया, सलीम पुत्र फहीम, नासिर पुत्र राहत अली निवासी खैरी को गिरफ्तार कर लिया। मुजरिया के गांव नैथुआ निवासी चांद बाबू पुत्र रहीश अहमद मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इनके खिलाफ पुलिस मुठभेड़ समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed