फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PM virtually inaugurated Ujhani station, soldier's family honored

Budaun News: पीएम ने किया उझानी स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण, सैनिक परिवार सम्मानित

Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
PM virtually inaugurated Ujhani station, soldier's family honored
रेलवे स्टेशन के वर्चुअल उद्घाटन के बाद ​शिलापट का पर्दा हटाते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा। स्रोत
उझानी। अमृत योजना के अंतर्गत 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उझानी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों बताया। साथ ही सैनिक परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वर्चुअल उद्घाटन के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश का मान बढ़ाया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आंतकियों के ठिकानों को नष्ट करके एक बार फिर वीरता की मिसाल पेश की है। पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीश शाक्य और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने जनहित को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने सैनिक परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। देवनागरी इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एडीआरएम मनोज कुमार, केंद्रीय भंडार निगम के चेयरमैन प्रभात राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, भरत तिवारी, अखिल अग्रवाल, धर्मवीर यादव, शुभम सिंह, राहुल शंखधार, दीपक चौहान, किशनचंद्र शर्मा, रानी सिंह पुंडीर, दीपमाला गोयल, जगदीश सिंह, रेनू सिंह, मोहित राज शर्मा आदि थे।
विज्ञापन


यह किया किए गए काम
अमृत योजना के अंतर्गत 3.60 करोड़ रुपये से स्टेशन के कायाकल्प का काम करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। इसके तहत प्लेटफार्म का उच्चीकरण, आधुनिक टॉयलेट, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, प्रतीक्षालय, टिकट आरक्षण भवन आदि बनवाए गए। प्रवेश और निकास द्वार का सौंदर्यीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed