{"_id":"6a778ba99f51218578088951","slug":"pipeline-bursts-villagers-have-been-desperate-for-water-for-15-days-badaun-news-c-123-1-sbly1001-170390-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पाइप लाइन टूटी, 15 दिन से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पाइप लाइन टूटी, 15 दिन से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन
बिल्सी के गांव खैरी पानी की समस्या को लेकर धरना देते लोग। संवाद
बिल्सी। खैरी गांव में सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब 15 दिन पहले पानी की पाइप लाइन टूट गई थी, इससे ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी और जल निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के जेई और पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को धरना स्थल पर रोक लिया। बाद में आश्वासन मिलने के बाद उनको जाने दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के दौरान जेसीबी से पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। इससे गांव में पानी की आपूर्ति बाधित है। चार अगस्त को ग्रामीणों ने तहसील में धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। तहसील अध्यक्ष अख्तर खान और जिला उपाध्यक्ष रईस अहमद की अध्यक्षता में धरना शुरू हुआ।
भाकियू जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार और जिला प्रभारी झाझन सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार और जल निगम के जेई परविंदर कुमार से फोन पर वार्ता की और उन्हें मौके पर बुलाया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन मानक के अनुसार एक मीटर गहराई में नहीं डाली गई थी, इसलिए जेसीबी से टूट गई। वहीं, जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि पाइप लाइन पीडब्ल्यूडी ने तोड़ी है, इसलिए मरम्मत भी वही कराए। जेई परविंद कुमार ने रविवार तक का समय मांगा, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की एक्सईएन वंदना सोनकर का कहना है कि पाइप लाइन डलवाने को लेकर पत्राचार किया गया है। इस दौरान शाहिद अली, शाकिर अली समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।