फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pipeline burst, water filled on the road

Budaun News: मधुवन कॉलोनी में फटी पाइपलाइन, सड़क पर भरा पानी

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Pipeline burst, water filled on the road
पानी की पाइपलाइन फटने से मधुवन कालोनी की मुख्य सड़क पर हुआ जल भराव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर की मधुवन कॉलोनी में बृहस्पतिवार को पाइपलाइन फट जाने से सड़क पर जलभराव हो गया। घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। कॉलोनी वासियों के अनुसार शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका था।
विज्ञापन

मधुवन कॉलोनी में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे पाइपलाइन फट गई। लोगों के घरों में गंदा पानी आने लगा तो उन्हेें इसकी जानकारी हुई। कुछ ही देर में मुख्य सड़क पर पानी भर गया और गलियों में भी जाने लगा। इससे आवागमन में भी परेशानी हुई। कॉलोनी के अजय, सोनू, दिनेश, अवनीश आदि ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से पालिका सदस्य समेत अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

पालिका सदस्य ने नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का निदान तो करा दिया, लेकिन गंदे पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं सही हो सकी। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जिन लोगों के घर में सबमर्सिबल पंप लगे थे, वहां से पानी लेकर अन्य लोगों ने जैसे तैसे काम चलाया। कॉलोनी वासियों के अनुसार शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पालिका ने वहां काम शुरू करा दिया था। पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने बताया कि कॉलोनी की पाइप लाइन बड़ी है। इसमें काम कराया जा रहा है। संभवत: शुक्रवार तक समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed