फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pilgrims leave for Amarnath Yatra

Budaun News: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे रवाना

Thu, 29 Jun 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims leave for Amarnath Yatra
गूंजे भगवान शंकर के जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बृहस्पतिवार दोपहर अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो गया। उनके परिचितों समेत परिजनों ने फूलमालाएं पहनाकर उनकी सुरक्षित यात्रा पूरी होने की कामना की।
अमरनाथ यात्रा को रवाना श्रद्धालुओं के जत्थे में महिपाल सिंह चौहान, राजेश श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, राजू गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी, बिशंभर लोधी, अरविंद श्रीवास्तव उर्फ मोदी, जसवीर मौर्य, गणेश मौर्य और आशीष श्रीवास्तव शामिल रहे। उनके रवाना होने से पहले जुटे श्रद्धालुओं के परिजनों ने पहले बाबा भोलेनाथ का पूजन किया, फिर मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। उन्हें मंगलगीत गाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

अलापुर। जगत से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए एक जत्था बृहस्पतिवार को रवाना हुआ। अनिल सक्सेना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर रवाना किया। जत्थे में बाबा रूपराम, पंडित राजेश शर्मा, अक्कू शर्मा, संदीप शर्मा, शानू शर्मा और अजब सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहगवां। अमरनाथ यात्रा के लिए दहगवां से एक जत्था बोल बम के जयकारों के साथ रवाना हुआ। जत्थे में सुधीश गुप्ता, किरपेश गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अंकित गुप्ता, शुभम गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed