{"_id":"6a4e946fd5fd4bb801038014","slug":"pickup-truck-overturns-on-ganga-expressway-due-to-tyre-burst-12-laborers-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167991-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पिकअप पलटी, 12 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पिकअप पलटी, 12 मजदूर घायल
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद पलटी पिकअप और मौजूद भीड़। संवाद
कुंवरगांव। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह टायर फटने से मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को घटपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसा बुधवार की सुबह करीब 9 बजे थाना कुंवरगांव क्षेत्र में गांव प्रहलादपुर के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या-182 के पास हुआ। भटानी (थाना वजीरगंज) के रहने वाले मजदूर पिकअप से बनकोटा से बिनावर की ओर पौधरोपण कार्य के लिए जा रहे थे, तभी वाहन का पिछला टायर अचानक फट गया। इससे चालक संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई।
हादसे में संतरपाल (48), ओमेन्द्र (35), दीपक (19), नन्हे (20), दिनेश (27), प्रशांत (20), आकाश (21), वेदपाल (27), वीरेश (30), योगेंद्र (35), लखपत (50) और नैन सिंह (38) घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पिकअप का पिछला टायर फटना सामने आया है। सभी घायलों काे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि सभी घायलों को उपचार कराया गया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।