फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickup collides with tractor-trolley, 21 injured

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पिकअप, 21 घायल

Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with tractor-trolley, 21 injured
कानपुर में मुंडन कराने जा रहे थे पिकअप सवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कर्रगांव के नजदीक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से एक पिकअप टकरा गई, जिसमें 21 लोग घायल हो गए। उनमें चार लोग जिला अस्पताल रेफर किए गए हैं।
हादसा रविवार रात करीब नौ बजे हुआ। संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी 22 लोग अपने बच्चों के मुंडन कराने कानपुर जिले के मकनपुर जा रहे थे। सभी लोग एक पिकअप में सवार थे। पिकअप मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कर्रगांव के नजदीक पहुंची कि तभी सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उनमें पूजा (20) पत्नी अरुण, दीपांशु (13) पुत्र राजेंद्र, विक्की (30) पुत्र बदलू, संतोष (55) पत्नी रामपाल को जिला अस्पताल भेजा गया है। तो वहीं अरुण (20), भोजपाल (32), अवनीश (11), वीरो (40), बुद्धू (45), निमिशा (2), सुनील (25), राजकुमारी (25), अंशू (20), अभियांश (1), गौरवी (3), राजू (32), शीशपाल (55), केशव (10), कर्मवीर (45), सरिता (22) और धर्मेंद्र (25) का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। हादसे में पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed