फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pickpockets are active in the city, but guards are unaware

Budaun News: शहर में सक्रिय हैं टप्पेबाज, बेखबर पहरेदार

Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Pickpockets are active in the city, but guards are unaware
बदायूं। शहर में टप्पेबाज गिरोह सक्रिय है। वह गिरोह राह चलती महिलाओं को रुपये व अन्य प्रलोभन का लालच देकर जेवर उतरवा रहा है। इसी सप्ताह में शहर में चार घटनाएं कर चुकी हैं। दो घटनाओं में प्रयास किया है, लेकिन टप्पेबाज पुलिस के हाथ नहीं लगे। इन घटनाओं में अब तक एक भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई हैं।
विज्ञापन



केस 1
- सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नवादा कांशीराम कॉलोनी निवासी कमला के साथ रविवार को तीन टप्पेबाजों ने ठगी की। तीनों टप्पेबाजों ने नवादा के ज्यारत के पास कमला के मुंह पर रूमाल रख दिया। इससे वह बेहोश हुई तो आरोपी उनके कान के कुंडल उतार ले गए।
विज्ञापन


केस-2
- सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा अंबा टॉकीज के पास बृहस्पतिवार को दो टप्पेजाबों ने सरोजा देवी को नकली नोट की गड्डी थमाकर कुंडल, पाजेब और खड़ुआ उतरवा लिए। वह सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव नौशेरा की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 3
- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवती निवासी जयमंती (60) पत्नी देशपाल शुक्रवार को जिला अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आई थी। जिला अस्पताल से बाहर आते ही उनके पीछे से दो टप्पेबाज लग गए। उनके मुंह पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया। उसके बाद उनके कान से सोने कुंडल व गले में पड़ी दो तोले की सोने की चेन उतारकर भाग गए।
केस 4
-सदर कोतवाली क्षेत्र के गोपाल टॉकीज के पास शनिवार को टप्पेबाजों ने दो महिलाओं के साथ ठगी की कोशिश की। महिलाओं की सतर्कता से टप्पेबाज नाकाम रहे।
--


सीसीटीवी नहीं बन रहे मददगार
कहने तो शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे में लगे हैं, लेकिन इन आपराधिक घटनाओं में पुलिस के लिए सीसीटीवी कैमरे भी मददगार साबित नहीं हो रहे हैं। पुलिस इन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करें तो जल्द ही टप्पेबाज पकड़े जाएंगे।

लोकल नेटवर्क से महिलाओं का शिकार
टप्पेबाजों का लोकल नेटवर्क सार्वजनिक स्थलों जैसे जिला अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड, बैंक आदि के इर्द-गिर्द रहता है। गिरोह के सदस्य ऐसी महिलाओं की रेकी करते रहते है, जो सोने चांदी के जेवर पहने हो और बाजार में अकेली हो।

--
- इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से टप्पेबाजी की घटनाएं सामने आ रहीं है। इसके लिए संबंधित थाने की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। गिरोह को पकड़ने के लिए एसओजी टीम को भी लगाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed