{"_id":"6817c460ecfc4c6a740f8585","slug":"physics-questions-confused-us-hope-comes-from-biology-badaun-news-c-123-1-akb1003-138814-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भौतिकी के सवालों ने उलझाया, जीव विज्ञान से उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भौतिकी के सवालों ने उलझाया, जीव विज्ञान से उम्मीद
विज्ञापन
एसके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : kathua
बदायूं। शहर के सात केंद्रों में नीट यूजी की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर आए ज्यादातर छात्रों ने भौतिक के प्रश्न कठिन आने की बात कही, लेकिन उन्होंने जीव विज्ञान के सवाल सामान्य आने की बात कही। छात्रों को उम्मीद है कि भौतिकी में कम नंबर मिलेंगे, लेकिन जीव विज्ञान से परीक्षा पार लग जाएगा।
परीक्षा केंद्रों में सुबह से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में सुबह 12 बजे धूप में छात्रों की लाइन लग गई थी। शिक्षक ने विद्यार्थियों को इलेक्टि्रानिक आइटम रखकर प्रवेश न करने की हिदायद दी। पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर दिखी। एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। प्रवेश से पहले हाथ का कलावा, बाल की सेफ्टी पिन, टाप्स, पायल आदि उतरा दी गई। दोपहर दो से पांच बजे तक चली परीक्षा के बाद छात्र बाहर आए। इसमें से कई मायूस नजर आएं तो कई खुश दिखाई दिए।
छात्रों का कहना था कि भौतिकी में वर्क, एनर्जी एंड पॉवर, रोटेशनल मोशन कठिन थे। इस वजह से दिक्कत हुई। जीव विज्ञान में प्लांट साइकोलॉजी, रीप्रोडक्शन आदि के सामान्य प्रश्न आए।
विज्ञापन
--
59 विद्यार्थी अनुपस्थित
परीक्षा के नोडल अधिकारी केंद्रीय विद्यालय शेखुपुर के प्रधानाचार्य सम्राट कोहली ने बताया कि कुल 2839 में से 2770 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन के स्तर पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आरे से प्रत्येक केंद्र पर एक-एक ऑब्जर्वर की तैनाती की गई थी।
--
पेपर देने आई छात्रा गश खाकर गिरी
बरेली निवासी संतोष कुमार की बेटी साक्षी (25) का केंद्र जीजीआईसी था। रविवार को साक्षी पहुंची। वहां धूप में वह खड़ी रही। इस दौरान अचानक वह गश खाकर गिर गईं। यह देख पास में खड़े बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने परीक्षण किया। ईएमओ डॉ. जीके गुप्ता ने बताया कि छात्रा परीक्षा की टेंशन में थी। शरीर में पानी कमी होने की वजह से बीपी लो गया। भर्ती कर उपचार किया गया। वहीं, कई सेंटरों के बाहर तेज धूप से लोग परेशान दिखाई दिए।
--
फोटो-34
बोले छात्र
भौतिकी के प्रश्नों में कठिनाई आई थी, लेकिन अन्य विषय पर ठीक थे। पेपर पूरा हल किया है। इस वजह से पास होने पूरी संभावना है।
-प्रिंस श्रीवास्तव
--
फोटो-35
पेपर अच्छा हुआ है। जो पढ़ा था, वह आया है, लेकिन उम्मीद से ज्यादा पेपर कठिन था। बाकी दोस्तों से चर्चा करने पर पता चलेगा कि उनके मुकाबले मेरा कैसा पेपर गया।
-तनु

एसके कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चस्पा लिस्ट में अपना कक्ष देखते परीक्षार्थी। संवाद- फोटो : kathua