फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People of Badaun are not even taking free booster dose of Corona

कोरोना की मुफ्त बूस्टर डोज भी नहीं ले रहे बदायूं के लोग

Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
People of Badaun are not even taking free booster dose of Corona
बदायूं। जिले के लोग मुफ्त में भी कोरोना की बूस्टर डोज नहीं ले रहे। 30 सितंबर तक जिले में 19 लाख लोगों को सुरक्षा टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक 5.71 लाख लोगों ने ही टीका लगवाया है। रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान 35 हजार लोगों ने सुरक्षा टीका लगवाया। जिले में अब तक सुरक्षा टीका लगवाने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की बात करें तो इनका प्रतिशत 29 फीसदी ही है।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मुफ्त सुरक्षा टीका की व्यवस्था की है। इसके लिए अभियान 15 जुलाई से शुरू किया गया था। बूस्टर डोज यानी सुरक्षा टीका के लिए लोग आगे नहीं आए तो अगस्त में हर रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे मनाया गया। इसके बाद भी टीकाकरण ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो सितंबर में हर रविवार के साथ शुक्रवार को भी बूस्टर डोज मेगा डे मनाने का निर्णय लिया गया। दरअसल, 30 सितंबर तक जिले में 19 लाख लोगों को सुरक्षा टीका लगाया जाना है। रविवार को बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान जिले में 35 हजार लोगों को टीका लगाया गया, इसके बाद जिले में बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 5.71 लाख हो गई है और प्रदेश स्तर पर बदायूं की रैंक 35 पर आ गई है।
विज्ञापन

रविवार को टीकाकरण के लिए जिले में 217 केंद्र बनाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड चेन में वैक्सीन की करीब 49 हजार डोज थीं। करीब 35 हजार लोगों को बूस्टर डोज देने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की कोल्ड चेन में 14 हजार डोज शेष हैं। सोमवार को भी सामान्य रूप से जिले में टीकाकरण किया जाएगा। आने वाले शुक्रवार को फिर से बूस्टर डोज मेगा डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज करीब 60 हजार लोगों को लगे टीका तब पूरा होगा लक्ष्य
जिले में 30 सितंबर तक 19 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। रविवार तक जिले में 5.71 लाख लोगों को सुरक्षा टीका लगाया जा चुका है। अब भी 13 लाख से ज्यादा का लक्ष्य बाकी है। सितंबर माह के 11 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में अगर प्रतिदिन करीब 60 हजार लोगों को सुरक्षा टीका लगाया जाए तब ही लक्ष्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी यह स्वीकार कर रहे हैं कि 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा। दरअसल, कोल्ड चेन में वैक्सीन की कमी बनी हुई है।

रविवार को जिले में बूस्टर डोज मेगा डे के दौरान 35 हजार से ज्यादा लोगों ने सुरक्षा टीका लगवाया। 30 सितंबर तक जिले मे अब करीब 14 लाख लोगों को टीका लगाया जाना है। बूस्टर डोज का 30 सितंबर तक लक्ष्य पूरा होना चुनौतीपूर्ण है। जिले में लोग मुफ्त बूस्टर डोज लेने टीकाकरण केंद्रों पर अपेक्षा के अनुसार नहीं पहुंच रहे हैं। - डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed