{"_id":"68aa11a652d5c1622b074c49","slug":"people-living-on-the-third-floor-of-kashiram-colony-yearn-for-drinking-water-motor-fails-badaun-news-c-123-1-sbly1035-145634-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: काशीराम कॉलोनी में पेयजल को तरसे तीसरी मंजिल के लोग, मोटर फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: काशीराम कॉलोनी में पेयजल को तरसे तीसरी मंजिल के लोग, मोटर फेल
विज्ञापन
उझानी। गद्दी टोला मोहल्ला स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले अधिकतर परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत में तीसरी मंजिल के परिवारों को है। शिकायत के बाद पालिका कर्मी पूर्वाह्न मौके पर पहुंचे तो पता चला कि नलकूप की मोटर खराब हो गई है। इससे करीब 200 लोग प्रभावित हैं।
कांशीराम कॉलोनी परिसर में ही नलकूप के पास ओवरहेड टैंक भी बना है। यहां तीसरी मंजिल पर करीब एक सप्ताह से पेयजल संकट है। शनिवार यहां के लोगों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुस्से का इजहार किया। कॉलोनी के विकास बाबू, नन्हे शर्मा और दीपक ने बताया कि पानी का प्रेशर काफी कम आता है। नलकूप ऑपरेटर को भी अवगत करा दिया गया था, लेकिन उन्होंने भी इस पर गौर नहीं किया। इधर, कॉलोनी के निवासियों के इकट्ठे होने की सूचना के बाद पालिका में जलकल अनुभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। ओमपाल, अनुज कुमार, लौंगश्री, चंद्रपाल, संजय और अनिल वर्मा ने पालिका कर्मियों को मौका मुआयना भी कराया। कर्मचारियों ने ऑपरेटर से नलकूप स्टार्ट कराया, तभी उसकी मोटर फेल हो गई। दोपहर बाद तक मोटर को बाहर निकाला गया। जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद ने बताया कि रविवार दोपहर तक मोटर बदल दी जाएगी। इसके बाद पूरी कॉलोनी में तीसरी मंजिल के लोगों को भी पानी के लिए दिक्कत नहीं होगी। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इस बार भी तीसरी मंजिल तक नलकूप का पानी नहीं पहुंचा तो आंदोलन किया जाएगा।
-- -- --
धरातल के गृहस्वामी खुली छोड़ देते हैं टोटियां
- नगर पालिका जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद ने बताया कि नलकूप का प्रेशर दो- तीन दिनों से कम जरूर है, लेकिन ऐसा भी नहीं कि पानी को ऊपर तक पहुंचने में दिक्कत हो। इसके बाद उन्होंने पांच- छह घरों में जाकर देखा तो टंकी की टोंटियां खुली मिली। जलकल प्रभारी ने लोगों को पानी के इस्तेमाल के बाद टोंटियां बंद रखने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि रविवार को टैंकर से पानी मुहैया कराया जाएगा।