फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People face the problems.

Budaun News: बिना पंजीकरण चल रहे ई-रिक्शा और टेंपो, जाम का बन रहे सबब

Mon, 15 Sep 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 15 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
ई-रिक्शा से आंबेडकर पार्क के पास रविवार को जाम में फंसे वाहन। संवाद
बदायूं। यातायात पुलिस की कार्रवाई चालान तक ही सीमित है। शहर में तीन हजार से अधिक ई- रिक्शा और दो हजार से अधिक टेंपो बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। इनकी वजह से शहर में जाम लग रहा है। शहर के आंबेडकर पार्क, पुलिस लाइन चौराहा, दातागंज तिराहा और नवादा चौकी पास से ये डग्गामार वाहन निकल रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में जाम का मुख्य कारण ई-रिक्शा बने हुए हैं। इन पर किसी प्रकार का अंकुश विभाग नहीं लगा पा रहा है। अगर शहर में इनका रूट तय हो जाए तो जाम से निजात मिलने की उम्मीद है लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से ही रोडवेज बस स्टैंड से लेकर आंबेडकर पार्क, जिला अस्पताल के सामने समेत बाजार में दिन भर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

8 से 10 हजार ई- रिक्शा चल रहे

शहर में आठ से दस हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं जो जाम की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। प्रशासन ने इन पर लगाम लगाने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ। सख्ती से दो-चार दिन समस्या से निजात मिल जाती है लेकिन बाद में व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती है। परिवहन निगम के आंकड़ों के अनुसार दस हजार ई-रिक्शा, टेंपो में से मात्र पांच हजार ही पंजीकृत हैं। शेष के पंजीकरण के लिए अधिकारी पहल भी नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद भी नहीं लगी रोक
शहर में बिना पंजीकरण ई-रिक्शा के संचालन पर शासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके बाद भी इनका संचालन हो रहा है। जिम्मेदार दो चार दिन कार्रवाई कर चालान कर देते हैं। इसके बाद फिर से शहर में ये ई-रिक्शा दौड़ लगाने लगते हैं। इससे शहर में सुभाष चौक, मढ़ई चौक, सराफा बाजार, बड़ा बाजार, छह सड़का, घास मंडी आदि जगह दिनभर जाम लग रहा है।

बिना पंजीकरण ई-रिक्शा पर रोक लगा दी है। कई बार अभियान चलाकर इनका संचालन बंद करा दिया है। संचालक बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालन कर रहे हैं। अब अगर नहीं मानते हैं तो इन पर भी कार्रवाई करेंगे। बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
- अजय पाल सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed