फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People face the problems.

Budaun News: ऊनी कालीन और जूट का सामान हो रहा प्रभावित, पांच करोड़ के व्यापार पर असर

Fri, 12 Sep 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 12 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बदायूं। नेपाल में चल रहे बवाल का असर कारोबार पर भी पड़ने लगा है। वहां से आने वाला ऊनी कालीन और जूट का सामान समेत अन्य खाने पीने का सामान नहीं आ पा रहा है। इससे तीन दिनों में जिले में करीब पांच करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। व्यापारियों ने बताया है कि नेपाल में हुए उग्र प्रदर्शन से भारत से आयात व निर्यात बंद हो गया है। तीन दिनों से व्यापार ठप होने से व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

भारत मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पाद, स्टील और लोहा, वाहन और मशीनरी, दवाएं, इलेक्ट्रिक उपकरण, कृषि उत्पाद, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, कपड़े, और सीमेंट जैसी वस्तुएं नेपाल को निर्यात करता है। ये वस्तुएं नेपाली अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि नेपाल अपनी कई जरूरतों के लिए भारत पर निर्भर है। बंदी होने से इस पर काफी प्रभाव पड़ा है। भारत नेपाल से जूस, खली, जूट के सामान, हस्तशिल्प, नूडल्स, ऊनी कालीन और पॉलिएस्टर धागा आयात करता है जिससे तीन दिन में करीब तीन करोड़ों का व्यापार प्रभावित हो गया है। बाजार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed