फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   PCS preliminary examination will be held at 18 centers of the district, 7364 candidates will sit

Budaun News: जिले के 18 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 7364 परीक्षार्थी बैठेंगे

Sat, 13 May 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary examination will be held at 18 centers of the district, 7364 candidates will sit
12बीडीएन45-डायट आडिटोरियम में पीसीएस परीक्षा के बारे में जानकारी देते डीएम मनोज कुमार। संवाद
- डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, दस मिनट पहले मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में 14 मई को पहली बार उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा होने जा रही है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार शाम डीएम ने डायट परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में इसकी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम मनोज कुमार ने कहा कि 14 मई को जिले के 18 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 7364 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान मोबाइल, केलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। यह परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। जिले में सभी परीक्षा केंद्रों को छह सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। परीक्षा के बाद तैनात मजिस्ट्रेट उत्तर पुस्तिकाओं को तत्काल पोस्ट ऑफिस में जमा कराएंगे। डीएम ने कहा कि जिले में पीसीएस परीक्षा आयोजित करने का एक अवसर मिला है। जो एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। इस संबंध में मुख्य सचिव ने दिशा निर्देश भी दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव गृह, स्पेशल डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र के आसपास बंद रहेंगीं फोटो स्टेट की दुकानें
डीएम ने कहा कि जिले में 18 केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। जिन विद्यालयों या कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उसके आसपास कोई फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। अगर दुकान खुली मिली तो कार्रवाई कराई जाएगी।

कासगंज और संभल के परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बदायूं के अलावा कासगंज और संभल जिले के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे। उनकी सुविधा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था, चिकित्सा की व्यवस्था कराई जाएगी। डीएम ने अधिकारियों से कहा है कि आंतरिक और वाह्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।

दिव्यांगों को मिलेगी 20 मिनट की छूट
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने बताया कि परीक्षा में दिव्यांग छात्रों के लिए प्रत्येक एक घंटे में 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यानी एक पाली की परीक्षा में 40 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र मिला है लेकिन सूची में उसका नाम नहीं है। तब उस परीक्षार्थी से एक अंडरटेकिंग ली जाएगी और आयोग के पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अनुमति पर परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।


परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को ठहरने की निशुल्क व्यवस्था
बदायूं। परियोजना अधिकारी डूडा देवेश मिश्रा ने बताया कि 14 मई को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा है। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा संचालित प्राइवेट बस स्टैंड के नजदीक आश्रय गृह (शेल्टर होम) में व्यवस्था की गई है। उसमें बेड, शौचालय, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed