फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Payment of wheat not made to Cooperative Committee

सहकारी समिति से नहीं हुआ गेहूं का भुगतान

Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Thu, 17 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Payment of wheat not made to Cooperative Committee
सहकारी समिति - फोटो : अमर उजाला
-किसान दिवस में शिकायत मिलने पर सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश
विज्ञापन

 बुधवार को विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित किसान दिवस में ग्राम गढ़िया शाहपुर के ब्रजेश कुमार ने सीडीओ से शिकायत की कि उन्होंने अप्रैल में सहकारी समिति जमालपुर पर लगभग 364 गेहूं बेचा था। किसान दिवस में पहले भी शिकायत करने के बाद भी अब तक भुगतान नहीं हुआ है।
 सीडीओ के पूछने पर कृषि अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत का निस्तारण न करने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ ने अगले किसान दिवस में सहायक निबंधक सहकारी समितियां को भी बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सचिव भुगतान नहीं करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। गत किसान दिवसों में प्राप्त एक-एक शिकायत बैंक एवं बिजली विभाग के अभियंता पर निस्तारण के लिए लंबित पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वितीय छैल बिहारी के अनुपस्थित पाए जाने पर सीडीओ ने जवाब तलब करने को कहा। कादरचौक ब्लॉक के ग्राम कुड़ा सहायपुर, म्याऊं के गढ़िया सहायपुर, सलारपुर के मोंगर तथा ब्लॉक जगत के ग्राम औरामई में पशुओं के टीकाकरण न होने की किसानों ने जानकारी दी, इसपर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि जनपद में 11 लाख के सापेक्ष मात्र चार लाख 50 हजार वैक्सीन प्राप्त हुईं हैं। शीघ्र ही सभी पशुओं का टीकाकरण कराया जाएगा। सीडीओ ने किसानों से कहा कि ऋण माफी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।  
विज्ञापन

      
परियोजना निदेशक, बीडीओ को चेतावनी 
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी शेषमणि पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 31 जुलाई तक 291 आवासों की स्वीकृति अवशेष होने पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक तथा मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर समस्त खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही दोनों अधिकारियों ने मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति सुनिश्चित नहीं की तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने मनरेगा के कार्यों में खंड विकास अधिकारियों की शिथिलता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिए कि चालू माह के अंत तक प्रगति नहीं हुई तो बीडीओ की सेवा पुस्तिकाओं में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed