फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain increased in the district hospital.

Budaun News: जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज बढ़े

Tue, 16 Jul 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 16 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from vomiting, diarrhea and stomach pain increased in the district hospital.
जिला अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने को लगी मरीजों की कतार। संवाद
बदायूं। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त व पेट में दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1105 मरीज आए। ज्यादातर मरीज इसी समस्या से पीड़ित थे। पांच मरीजों की हालत खराब होने पर उनको भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी है। लोग उल्टी-दस्त और पानी की कमी के भी शिकार हो रहे हैं। डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें।
विज्ञापन


शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें। इमरजेंसी में भी इस तरह के ही अधिकांश मरीज पहुंचे। पांच मरीजों को डॉक्टर ने भर्ती कर ड्रिप शुरू की। वहीं, ओपीडी में आने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने में परेशानी हुई। महिलाओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

-खुले और गंदगी में बिकने वाली खाने-पीने की सामग्री से बचें।

-घर से नाश्ता-भोजन करके निकलें। सिर ढककर चलें, चश्मा लगाएं।
-जरूरी न हो तो 12-4 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकले।
-भोजन में दाल, हरी सब्जी, रोटी, दही का उपयोग करें।

-दिन में 400-500 ग्राम सलाद खाएं। टमाटर, खीरा, ककड़ी, टमाटर, प्याज, रसदार फल खाएं।
-नीबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी, शर्वत, नारियल पानी पीएं।

-4-6 लीटर पानी रोज पीएं।
-हर आधा घंटे में एक गिलास पानी पीएं।


अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। सभी डॉक्टर ओपीडी में मरीजों का इलाज समय से कर रहे हैं। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. कपतान सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed