फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Passengers ran as soon as the Kasganj-Bareilly passenger train arrived

Budaun News: कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन आते ही दौड़ पड़े यात्री

Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Passengers ran as soon as the Kasganj-Bareilly passenger train arrived
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
बदायूं। प्रयागराज के लिए बदायूं से सीधी कोई ट्रेन नहीं, इस कारण श्रद्धालु बरेली तक कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन से लगातार जा रहे हैं। रविवार को 12:45 बजे ट्रेन पहुंचने से पहले ही यात्रियों की संख्या सैकड़ों में थी। ट्रेन आते ही यात्री चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। भीड़ का हाल यह था कि ट्रेन में यात्रियों के बैठने तक के लिए सीट नहीं थी। ऐसे में महज सुरक्षा के नाम पर एक सिपाही ही दिखा।
विज्ञापन

15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में 18 लोगों ने जान गवा दी थी। इसके बाद सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर इंतजाम करने को कहा गया था। रविवार को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम दिखाई नहीं दिए। स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही। रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की काफी भीड़ नजर आई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री रेल का इंतजार करते दिखे। वहीं जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के अंदर घुसने के लिए यात्रियों में होड़ लग गई।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन पर भीड़, देखने वाला कोई नहीं
कछला से लेकर बदायूं तक हर स्टेशन पर महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में रही। बदायूं रेलवे स्टेशन पर कासगंज-बरेली पैसेंजर से बरेली तक जाने के लिए स्टेशन से करीब दो हजार टिकट बिके। दो हजार लोग ट्रेन आते ही सीट पाने की होड़ में दौड़ पड़े। दिल्ली में हुए हादसे काे भी लोगों ने ध्यान में नहीं रखा। सुरक्षा के लिहाज से मात्र एक सिपाही ही घूमता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ मेले की वजह से कोई खास भीड़ रेलवे स्टेशन पर नहीं है। क्योंकि यहां से प्रयागराज जाने के लिए कोई स्पेशल ट्रेन भी नहीं है। लोग बरेली जाकर ही ट्रेनें पकड़ रहे हैं। यहां अक्सर इतनी भीड़ रहती है।- बिशंभर दयाल, स्टेशन मास्टर, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed