फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Panic spread due to leopard reached in Wazirganj area of budaun

Budaun News: धान की फसल में सिंचाई कर रहे थे किसान, तभी खेतों में आ गया तेंदुआ; फैली दहशत

Sun, 30 Jul 2023 01:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

गांव करेंगी के किसान रविवार सुबह धान की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक खेत में तेंदुआ देखा। इससे इलाके में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Panic spread due to leopard reached in Wazirganj area of budaun
सड़क पार करता तेंदुआ (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करेंगी में रविवार को तेंदुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि अरिल नदी के किनारे से बरेली की तरफ से तेंदुआ आया है। कुछ लोगों ने खेत से गुजरते समय तेंदुआ का वीडियो भी बना लिया। हालांकि इसमें यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि यह तेंदुआ ही है।  

विज्ञापन


गांव करेंगी के किसान रविवार सुबह धान की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक खेत में तेंदुआ देखा। उसे देख ग्रामीण दहशत में आ गए। काफी दूर जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेंदुआ धान के खेतों से सड़क के उस पार चला गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 35 दिन... तीन हत्याएं: सीरियल किलर या है एक ही गैंग, इस आशंका से शाही में खौफ; महिलाओं ने खेत जाना छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएफओ अशोक कुमार सिंह समेत रेंजर रवींद्र विष्ट आदि जानकारी की। कुछ लोगों के अनुसार, उन्होंने खेतों में तेंदुए जैसे जानवर को गुजरते देखा तो वीडियो बना लिया। खेतों में पगचिह्न भी मिले हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed